फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात वर्षीय छात्रा की आंख की रोशनी गई, शिक्षिका पर पीटने का आरोप

Thu, 10 Aug 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17. लघु सचिवालय में पीड़ित बच्ची को लेकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाती अरवीना। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर । गन्नौर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका की पिटाई से सात वर्षीय बच्ची की एक आंख की रोशनी जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मामला मई माह का है। शिक्षिका ने गृह कार्य ठीक से न करने पर बच्ची पिटाई कर दी थी। इससे उसकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस व शिक्षा विभाग कार्यालय में शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर अब बुधवार को एसडीएम निर्मल नागर से मिले हैं।
विज्ञापन


अरवीना ने बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी शिवानी गन्नौर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। मई में उनकी बेटी गृह कार्य की जांच करवाने के लिए स्कूल की शिक्षिका के पास गई थी। गृह कार्य ठीक से नहीं करने पर शिक्षिका ने शिवानी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद जब उन्होंने शिक्षिका से बात की तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और उसकी बेटी का उपचार करवाने का आश्वासन दिया। अरवीना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का पहले सोनीपत फिर दिल्ली के एम्स अस्पताल लेकर गई। जहां उनकी बेटी के दो ऑपरेशन हुए, लेकिन उसकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। अरवीना ने बताया कि चिकित्सकों ने उसकी बेटी की दूसरी आंख भी खराब होने का अंदेशा जताया है।

अरवीना ने बताया कि शिक्षिका की तरफ से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने गन्नौर थाने में शिकायत दी तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अरवीना ने बताया कि एक आंख की रोशनी चले जाने से उसकी बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया। उन्होंने एसडीएम से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। इस पर एसडीएम निर्मल नागर ने बच्ची के परिजनों को न्याय दिलवाने के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिली है। जिसे लेकर समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सतीश, बीईओ, गन्नौर।

फोटो 17. लघु सचिवालय में पीड़ित बच्ची को लेकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाती अरवीना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें