फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में सात लोगों की हुई प्लास्टिक सर्जरी

Fri, 05 Jan 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जैन संगठन दिल्ली के सहयोग से निजी अस्पताल में निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 110 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 7 सर्जरी की गई और तीन दिन में 35 सर्जरी निशुल्क की जाएंगी। शिविर में सेफ इंडिया फाउंडेशन, स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन, रोटरी क्लब व लायंस क्लब का योगदान रहा।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा है कि मानव सेवा सही मायने में ईश्वर की पूजा है और भारतीय जैन संगठन पूरे देश में समाज सेवा के क्षेत्र में नित नये प्रकल्प शुरू करके नागरिकों को राहत देने का काम कर रहा है। उन्होंने अमेरिका से आए डॉ. लैरी की प्रशंसा की, वह अपने खर्च पर प्लास्टिक सर्जरी शिविरों में मरीजों का ऑपरेशन मुफ्त कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महंगा उपचार होने के कारण जरूरतमंद परिवार जो पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं हों तो भारतीय जैन संगठन उन्हें इस सुविधा को उपलब्ध करवाता है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, भाजपा नेता माई राम कौशिक, संजय सिंगला, डॉ. संजय जैन, डॉ. धनखड़, संजय सुराणा, विजय जैन, मनीष जैन, राजेश जैन, राजेश जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें