सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला एनएसएस संयोजक पवन के मार्गदर्शन में शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा केश कला बोर्ड एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन रविंद्र कुमार ने की। मुख्यातिथि के रूप में रोहतक से विभाग के संघचालक डॉ. निर्मल खंडेलवाल ने शिरकत की। वाइस चेयरमैन रविंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को कहा कि भारत की संस्कृति सबसे प्राचीन सनातन संस्कृति है। यह एक राष्ट्रव्यापी सोच है। हमारी संस्कृति सबका कल्याण चाहने वाली संस्कृति है। इस दौरान सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सीमा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।