फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपराध पर अंकुश के लिए हर व्यक्ति की कुंडली बनाएंगे प्रहरी

Wed, 20 Sep 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में बैठक लेते पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। जिले को अपराधमुक्त बनाकर पूरे प्रदेश लिए रोल मॉडल बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बैठक लेकर इस दिशा में निर्देश जारी किए थे। अब बैठक के तीसरे ही दिन पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने ग्राम प्रहरियों व वॉर्ड प्रहरियों की बैठक लेकर उन्हें छह मुख्य काम सौंपे हैं। जिसमें उनके क्षेत्र की जनसंख्या से लेकर मकानों की संख्या, अखाड़ों, हॉस्टलों व अन्य संस्थानों का रिकॉर्ड तैयार करना है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारियों के अलावा जिले के ग्राम व वॉर्ड प्रहरियों को निर्देश दिए कि जिले को अपराधमुक्त बनाकर रोल मॉडल के रूप में काम करना होगा। इसमें सबसे अहम कड़ी ग्राम प्रहरी व वॉर्ड प्रहरी हैं। उन्हें अपने क्षेत्र या गांव का पूरा रिकॉर्ड जुटाना होगा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की भी रिपोर्ट बनानी होगी। इस अभियान के तहत प्रहरियों को छह काम सौंपे गए हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना क्षेत्रों में सभी गांव और वार्ड में ग्राम प्रहरी और सहायक प्रहरी नियुक्त किए हैं। इन्हें अपने रिकॉर्ड में गांव-वार्ड की जनसंख्या जिसमें पुरुष, स्त्री, बच्चे, नौजवान, वरिष्ठ नागरिक, गांव में मकानों की संख्या, गांव की थाना से दूरी, क्षेत्रफल, गांव-वार्ड के सरपंच-पार्षद, पंच, नंबरदार, चौकीदार, आशा वर्कर, प्रमुख व्यक्तियों के नाम, गांव में चल रहे शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थान, अखाड़े व हॉस्टल आदि की गतिविधियों के साथ निजी या सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी का विवरण अपने पास रखना होगा। साथ ही वह जमीनी विवाद या किसी रंजिश रखने वालों का रिकॉर्ड बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

नशा बेचने और करने वालों पर नजर
ग्राम वॉर्ड प्रहरी अपने क्षेत्र में लोगों को सीसीटीवी का महत्व बताकर जागरूक करेंगे। क्षेत्र में नशा तस्कर जैसे अवैध शराब, स्मेक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन के बारे में जानकारी एकत्रित करनी होगी। इसके साथ ही असामाजिक तत्व जो अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थों का सेवन करके लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करते हैं उनका भी रिकॉर्ड रखेंगे। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का रिकॉर्ड अपराध की प्रकृति के आधार पर तैयार किया जाएगा। ऐसे व्यक्ति जो आपस में गुटबाजी बनाकर कानून एवं व्यवस्था को खराब करने की स्थिति उत्पन्न करते हैं, उनका एक अलग रिकॉर्ड रखा जाएगा। ऐसे शरारती तत्व जो किसी संगठन, धर्म या जाति के नाम पर लोगों को भड़का कर शांति भंग करने की कोशिश करते हैं उन पर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही पीओ, बेल जंपर, पेरोल जंपर, मोस्ट वांटेड का भी रिकॉर्ड रखना होगा। गैंगवार या आपराधिक संगठन से संबंध रखने वालों का अलग रिकॉर्ड होगा। साइबर ठगों का अलग से रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें