फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महाविद्यालय में लगाए सेल्फी पॉइंट व हस्ताक्षर बोर्ड

Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में मतदान फीसदी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया सेल्फी पवाइ
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय में सेल्फी पॉइंट व हस्ताक्षर बोर्ड स्थापित किए गए हैं। छात्राओं ने दोनों गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए मतदान का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि लोकसभा चुनावों में बेटियों की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें वोट बनवाने के साथ वोट का प्रयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कड़ी में महाविद्यालय में सेल्फी पॉइंट और आई विल वोट फोर श्योर की थीम पर हस्ताक्षर अभियान के तहत बोर्ड स्थापित किए गए हैं।

छात्रा सुमन, मानसी, नेहा व अन्य ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उन्हें इस बार मतदान करने का अवसर मिलेगा। इस मौके को वह व्यर्थ नहीं जाने देंगी। छात्रा कशिश, भावना व खुशी ने कहा कि हमें मतदाता के रूप में मिले मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए वोट अवश्य डालनी चाहिए। इस दौरान कालेज के शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ ने भी सेल्फी के साथ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें