सोनीपत। 9 से 11 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली हरियाणा सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम की चयन प्रक्रिया को लेकर सोनीपत एमेच्योर खो-खो संघ की बैठक हुई।
जिला प्रधान रोहित हुडा ने बताया कि खिलाड़ियाें की चयन प्रक्रिया गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में सोमवार सुबह 11 बजे की जाएगी। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड व दो फोटो लेकर आए। उप प्रधान जयदीप आंतिल ने बताया कि जो खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं वह जिले के स्थायी निवासी होने चाहिए या जिले के स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाला होना चाहिए। इस दौरान खो-खो कोच पूनम शर्मा, अरुण शर्मा, आचार्य प्रवीण कुमार व संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।