फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देशद्रोह का आरोपी चला रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, काबू

Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-33 स्थित सुपरमैक्स सोसाइटी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और टेलीकॉम कंपनी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज को पकड़ा है। टेलीफोन एक्सचेंज को देशद्रोह का आरोपी गांव भैंसवाल निवासी विकास वर्मा उर्फ विकास मोहम्मद चला रहा था। वह देशद्रोह के मामले में फिलहाल जमानत पर है। आरोपी मिडिल ईस्ट के देशों से कॉल सीधा फॉरवर्ड कर देता था। पुलिस को उसके आतंकी, संदिग्ध गतिविधियों व देशद्रोह में लिप्त विदेशियों से लोगों की बातचीत कराने का शक है। जिसके चलते उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के फ्लैट से टेलीफोन कॉल एक्सचेंज मशीन, 74 सिम कार्ड व दो सेटअप बॉक्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन


निजी टेलीकॉम कंपनी के पंजाब के मोहाली स्थित फेज-7 स्थित कार्यालय के नोडल अधिकारी हुसन एम जैदी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली रही थी कि उनकी कंपनी के 25 सिम से कुछ संदिग्ध नंबर पर कॉल की जा रही है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से संपर्क किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह की टीम सक्रिय हो गई। उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-33 में राठधना क्षेत्र के पास सुपरमैक्स के फ्लैट नंबर 1007 में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चल रही है। उन्होंने सोमवार शाम करीब चार बजे निजी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी के साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी सचिन और अनिल कुमार और अपने स्टाफ से इंस्पेक्टर बलीराम, एसआई राज सिंह, एएसआई राजेश कुमार व जोगेंद्र को साथ लेकर छापा मारा। टीम को वहां अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मिली। इससे अंतरराष्ट्रीय कॉल को आरोपी विकास मोहम्मद अपने एक्सचेंज में स्थानीय में रूपांतरित कर देता था। वह उसे देश के किसी भी क्षेत्र के साथ ही विदेश में भी फाॅरवर्ड कर सकता था। ऐसी कॉल सरकार की निगरानी में नहीं आती हैं। सरकार, प्रशासन व स्थानीय टेलीकाम कंपनी को पता ही नहीं चल पाता है कि किसी की विदेश में बातचीत हो रही हैं। पुलिस ने विकास को काबू कर लिया। वहां से मशीन, लैपटॉप, दो सेटअप बॉक्स, उनमें लगे 38 सिम व 36 अलग सिम बरामद किए हैं। सेक्टर-27 थाना प्रभारी डॉ.सुनील को बुलाकर आरोपी को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने हुसन एम जैदी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान में जाकर शादी की, प्रतिबंधित संगठन का बन गया था सदस्य :
आरोपी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास ने पाकिस्तान की युवती से धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान में जाकर शादी कर रखी है। वह एक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बन गया था। उसे गिरफ्तार कर पहले ही देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह जमानत पर है।
विज्ञापन







वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटेक्टर की सुविधा नहीं होने वाले देशों के फोन कॉल को करता था फॉरवर्ड :

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मिडिल ईस्ट के देशों से कॉल को सीधा फारवर्ड कर देता है। वह मिडिल ईस्ट के देश जहां पर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटेक्टर की सुविधा नहीं है, उनकी कॉल को आगे फारवर्ड करता था। वह देश के साथ ही विदेश में भी कॉल फारवर्ड कर सकता है।



नहीं मिला आईएलडी लाइसेंस, ढाई करोड़ होती है फीस :

पुलिस को उसके पास से अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी (आईएलडी) लाइसेंस नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय कॉल कराने के लिए आईएलडी लाइसेंस होना जरूरी है। इसकी फीस करीब ढाई करोड़ रुपये होती है। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था।

वर्जन

अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय कॉल को आगे देश और विदेश में स्थानांतरित किया जा रहा था। रोजाना कितनी कॉल स्थानांतरित की जा रही थी और उसमें कितने रुपये लिए जाते थे, इसका पता लगाया जाएगा। आरोपी पहले भी देशद्रोह का आरोपी रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सक्रिय हो गया था और इस अवैध एक्सचेंज का पर्दाफाश कर दिया है। सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचने के साथ ही आरोपी की गतिविधि संदिग्ध है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर मामले का तह तक पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


-डीएसपी अजीत सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें