फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सेक्टरवासियों ने हुडा की पॉलिसी के खिलाफ जताया रोष

Wed, 15 Feb 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40 - सेक्टर-12 पार्ट-3 में हुडा विभाग की पॉलिसी के खिलाफ रोष जताते सेक्टरवासी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर की ओर से पेयजल के बढ़ाए जा रहे दाम व सेक्टरों में 5 मंजिला फ्लैट बनाए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-12 पार्ट-3 में लोगों ने हुडा विभाग की पॉलिसी के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

महासचिव सतपाल तोमर ने कहा कि सेक्टरों में पेयजल के दाम करीब 20 फीसदी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सरकार ने पांच मंजिला फ्लैट बनाने की मंजूरी देकर सेक्टर वासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इन नियमों के कारण आए दिन सीवर जाम, पेयजल व बिजली समस्या का सामना करना पड़ेगा। जिसके तहत घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
महासचिव ने बताया कि 200 वर्ग गज से ऊपर के प्लॉटों पर 5 मंजिला भवन का निर्माण करने की अनुमति देना गलत है। अगर इन नियमों को वापस नहीं लिया गया तो सभी सेक्टरवासियों के हस्ताक्षर करवाकर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र राठी, प्रदीप, जयदीप राठी, दर्शन शर्मा, प्रमिला, फूल कौर, आशा, पूजा, इंदु, बबलू मलिक, विनोद मेहता व सतपाल तोमर मौजूद रहे।

फोटो 40 - सेक्टर-12 पार्ट-3 में हुडा विभाग की पॉलिसी के खिलाफ रोष जताते सेक्टरवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें