फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल व ब्लूटूथ छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने युवक की पिटाई कर मोबाइल व ब्लूटूथ छीनने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौतम नगर निवासी हिमांशु है। 4 मई, 2023 को उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद फिलहाल चोपड़ा कॉलोनी निवासी शिवम व उनका दोस्त प्रमोद घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उस दौरान रास्ते में एक युवक ने उनकी गर्दन पकड़ ली थी। नुकीले हथियार से उनको चोट मारी थी। दूसरा युवक मोबाइल व ब्लूटूथ छीनकर भाग गया था। इस पर पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी हिमांशु को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें