फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला पर फायर करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। फायरिंग करने के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने गांव गुमड़ निवासी कुशाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को महिला ने शिकायत दी थी कि 13 अप्रैल की रात उनके पति जसमेर का गांव के ही युवक से झगड़ा हो गया था। अगले दिन दोपहर बाद करीब 3 बजे दो आरोपी उनके घर पहुंचे और पति व बेटे के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने साथी को गोली मारने के लिए उकसाया। दूसरे ने पिस्तौल से फायर किया मगर उन्होंने दरवाजा बंद कर जान बचा ली। गोली दरवाजे में लगी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें