फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोटरसाइकिल चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने बाइक चोरी के दूसरे आरोपी मोहित निवासी गांव मुंडलाना को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह शांति नगर, मोर चौक, गोहाना में रहता था। 29 दिसंबर, 2024 को गांव ललित खेड़ा, जींद निवासी कुलबीर ने थाना शहर गोहाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक दीवान ने वारदात में संलिप्त आरोपी मोहित निवासी गांव बुटाना को चोरी की बाइक के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके साथी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें