गन्नौर। थाना बड़ी पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बड़ी निवासी रितिक उर्फ नंबरदार है। गांव बड़ी निवासी रोहित ने 25 फरवरी को थाना बड़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी को वह अपने गांव के अंकित व कपिल के साथ कार में सवार होकर घूमने निकले थे। रात के समय जब वह कपिल को उसके घर छोड़ने उसकी गली में पहुंचे तो अचानक उसके ही गांव का लड़का अनमोल उर्फ देबू आया और गाड़ी के सामने वाले शीशे पर फायरिंग कर दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी अनमोल उर्फ देबू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने रितिक उर्फ नंबरदार को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।