फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला से मोबाइल झपटने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महिला का मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिसने दूसरे आरोपी आर्य नगर निवासी साेनू को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। आदर्श नगर निवासी रितु ने 4 दिसंबर को शिकायत दी थी कि वह बुधवार शाम को अपने घर से मंदिर जा रही थी। जब वह निजी स्कूल के पास पहुंची तो अपनी सहेली से फोन पर बात करने लगी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें