संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव राजपुर में घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी के अनुबंध कर्मी की सिर व सीने में गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद की तलाश शुरू कर दी है। गांव राजपुर निवासी रोहित (25) दिल्ली केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में अनुबंध पर बेलदार थे। वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे घर आए थे। उसके बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गए थे। उनकी दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रवित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई की हत्या उनके बहनोई के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने इस संबंध में बहनोई के भाई रोहतक के गांव रुड़की निवासी प्रवीन व अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। संवाद