सोनीपत। मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स की नियमित रूप से चेकिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित हों। जिन मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी नहीं पाए जाते या नियमों का उल्लंघन होता है, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित एनकोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं।