फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार : एसडीएम

Thu, 04 Jul 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित उपमंडल कार्यालय में लगाए गए समाधान ​शिविर में ​प्राप्त ​शिकायत
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को एसडीएम श्वेता सुहाग की अगुवाई में अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सौ वर्ग गज के प्लाॅट देने, मकान बनवाने, फैमली आईडी में सुधार करवाने के साथ ही ड्रेन की सफाई को लेकर लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। जिन्हें एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए । एसडीएम श्वेता सुहाग ने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर में आ रहीं शिकायतों को गंभीरता से लें। समाधान शिविर में आने वाला कोई भी शिकायतकर्ता उसी शिकायत को लेकर दोबारा नहीं आना चाहिए। ऐसा होता है तो संबंधित विभाग का अधिकारी इसका सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा और उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिसाना के एक ग्रामीण ने एसडीएम के समक्ष गांव से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई न होने से परेशानी बढ़ने की बात कही। इस पर एसडीएम ने ग्रामीण को आश्वासन दिया कि वह शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी और समस्या का समाधान करवाएंगी। इस अवसर पर एसीपी जीत बेनीवाल, तहसीलदार मनोज, एसडीओ अनिल चहल, सचिव संदीप कुमार, जेई रवींद्र, फूड इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 15- सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें