फोटो :22: सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा में निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय। स्रोत
गोहाना। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने गांव सिकंदरपुर माजरा का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरपंच प्रतिनिधि नवीन गौड़ ने बताया कि पंचायत ने गांव में दो बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराया है। एसडीएम ने कहा कि सिकंदरपुर माजरा गांव ने साबित किया है कि जब पंचायत, समाज और संस्थाएं मिलकर काम करती हैं तो ग्रामीण विकास एक जन-आंदोलन का रूप ले लेता है। इस मौके पर सरपंच रामरती देवी, नवीन गौड़, सुमित, कमला देवी, चांदीराम, हरिओम, तीरथराज, सतपाल, विजयपाल, संजय गौड़, सुदेश कुमार, रमेश कुमार और धर्मराज मौजूद रहे। संवाद