फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम ने स्कूल बसों का निरीक्षण कर सुरक्षित वाहन पालिसी के निर्देश दिए

Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41- सोनीपत के गन्नौर स्थित स्कूल में बसों के दस्तावेजों की जांच करते एसडीएम डाॅ. निर्मल ना - फोटो : bishnah
विज्ञापन
गन्नौर। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने मंगलवार को निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट, संचालक का नाम, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में सभी व्यवस्थाएं सही पाई। एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि सभी मानक बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पूर्ण रूप से फिट और सुरक्षित हों, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीएम ने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल स्कूल बसों का ही उपयोग करें, अन्य किसी अवैध वाहन का सहारा न लें। यदि कोई स्कूल संचालक इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें