फोटो - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडलाना का औचक निरीक्षण करते हुए एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत प
- फोटो : Samvad
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडलाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, हाजिरी रजिस्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्धारित समय पर केंद्र में उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर एवं सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।