फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग व पार्क निर्माण में आड़े आ रहे पुराने चैंबरों को एसडीएम ने तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। लघु सचिवालय में सरकारी जमीन पर अधिवक्ताओं के पुराने चैंबरों को एसडीएम के आदेश पर तुड़वा दिया गया। हालांकि करीब दो साल पहले नए चैंबरों में शिफ्ट होने के बाद अधिकतर अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर खुद हटा लिए थे, लेकिन तीन अधिवक्ता अपने चैंबरों को नहीं हटाने दे रहे थे। जिसके कारण सरकारी जमीन पर पार्किंग व पार्क निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब एसडीएम सुरेंद्र दून के निर्देश पर तीनों चैंबरों को हटा दिया गया है। चैंबर हटने के बाद यहां पार्किंग व पार्क बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थायी जगह नहीं मिलने की वजह से सरकारी जमीन पर अस्थायी तौर पर अधिवक्ताओं के चैंबर का निर्माण किया गया था। दो साल पहले न्यायिक परिसर की जमीन पर अधिवक्ताओं के स्थायी चैंबर का निर्माण होने के बाद लगभग सभी अधिवक्ता स्थायी चैंबरों में शिफ्ट हो चुके थे। जिसके बाद प्रशासन ने बार एसोसिएशन को चैंबर हटाने के लिए नोटिस दिया था। एसोसिएशन की तरफ से पुराने चैंबरों को हटाने के लिए प्रशासन ने लिखित में सहमति भी दी थी, लेकिन तीन अधिवक्ताओं की ओर से अपने चैंबरों को नहीं हटने दिया जा रहा था। अब इन तीनों चैंबरों को हटवाने के बाद इस जमीन पर जल्द ही पार्किंग व पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद लघु सचिवालय में तहसील, ई-दिशा केंद्र, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोजगार कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था मिलेगी। फिलहाल वाहन चालक अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर रहे हैं। जिससे कई बार अव्यवस्था हो जाती है। वही अधिवक्ता माही मलिक ने बताया कि उनके चैंबर को लेकर अदालत में केस चल रहा है। इसके बावजूद एसडीएम ने उन्हें बिना नोटिस दिए चैंबर तोड़ दिए। जिसमें उनका सामान भी रखा था।
परिसर की जमीन पर बने तीनों चैंबरों को हटवा दिया है। जिनमें से दो के लेंटर तो पहले ही गिरे थे, जबकि तीसरे को भी अब पूरी तरह से हटवा दिया गया है। सभी अधिवक्ताओं को नए चैंबर अलॉट हो चुके थे। इसके बाद भी यह चैंबर नहीं हटाए जा रहे थे। शीघ्र ही यहां पार्किंग व पार्क का निर्माण करवाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी। आधे हिस्से में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनेगी व आधे में पार्क बनाया जाएगा।- सुरेंद्र दून, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें