फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल में गिरी स्कूटी सवार महिला, दुकानदारों ने निकाला, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा चौक से सब्जी मंडी जाने वाले रोड पर नगर निगम की तरफ से खोदे गए मैनहोल में स्कूटी सवार महिला गिर गई। राहगीरों और दुकानदारों ने सीढ़ी लाकर उसे बाहर निकाला। इस पर दुकानदारों व राहगीरों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर दुकानदारों ने अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से अमृत योजना के तहत दूषित पानी की निकासी के लिए जटवाड़ा से लेकर मुरथल रोड ड्रेन तक ट्रेसलेस तकनीकी से सीवरलाइन डाली जा रही है। वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लापरवाही का खामियाजा वहां से स्कूटी से गुजर रही महिला को भुगतना पड़ा। रविवार शाम महिला स्कूटी लेकर वहां से गुजर रही थी तो वह मैनहोल में गिर गई। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। हादसे की सूचना के बाद निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन पर मामले की सूचना अधिकारियों को दी।
मैनहोल में स्कूटी सवार महिला के गिरने के मामले में संबंधित पालिका अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से बात की जाएगी। अगर एजेंसी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अशोक रावत, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें