नारनौल। बाछोद के पास पुलिस जांच में एक बाइक की नंबर प्लेट गलत मिली है। इसके बाद पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया बीते दिन बाछोद के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक आई। इसके पीछे प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे। वहीं आगे की प्लेट पर नंबर लिखे थे। जब पुलिस ने चालान मशीन से जांच की तो नंबर बाइक के न होकर स्कूटी के मिले। संवाद