गोहाना। सोनीपत रोड पर लाठ-जौली चौक के नजदीक तेज रफ्तार कार व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गोहाना के गौतम नगर निवासी बलबीर घायल हो गए। वह सोनीपत से गोहाना की तरफ जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद चालक अपनी कार लेकर भाग गया। इसके बाद राहगीरों ने घायल बलबीर को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल, खानपुर कलां भर्ती करवाया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।