फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निकाय और ग्राम पंचायत उपचुनाव का जल्द शेड्यूल जारी होगा

Sun, 14 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06. लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेते राज्य चुनाव आयुक्त धनपत स
विज्ञापन
सोनीपत। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने ग्राम पंचायतों के रिक्त रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाने की तैयारियों के ध्यानार्थ रेलवे रोड स्थित लोक निमार्ण विभाग के विश्राम गृह में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में सरपंचों के दो व पंचों के 152 पद रिक्त हैं। सरपंचों के दो रिक्त पदों में ग्राम पंचायत जुआं-एक व गढ़ी कलां शामिल हैं। इनके अलावा विभिन्न कारणों से ग्राम पंचायतों में पंचों के पद रिक्त हैं।
धनपत सिंह ने उपचुनाव के लिए बजट, ईवीएम की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। विशेषज्ञ स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता संबंधित ग्राम पंचायतों में लागू होगी। ग्राम पंचायतों के साथ ही उन्होंने निकाय चुनावों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए शीघ्र ही शेड्यूल जारी किया जाएगा, इसलिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप जल्द प्रदान करें।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त ने जिले में कानून एवं व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडियों में गेहूं की आवक, खरीद और उठान की भी जानकारी हासिल की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में 3 लाख 50 हजार 887 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 115113, हैफेड की ओर से 132490, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 69752 व भारतीय खाद्य निगम की तरफ से 33532 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इस दौरान एसडीएम राकेश संधू, आशीष कुमार, ज्योति मित्तल, डॉ. अनुपमा मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सीएमजीजीए जतिन, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा व जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

फोटो 06. लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेते राज्य चुनाव आयुक्त धनपत स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें