फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: शिक्षा प्रणाली में हो बदलाव... सड़कों का है बुरा हाल, युवाओं से कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 01 Oct 2024 02:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को सोनीपत पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को सोनीपत जिले में पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई। सोनीपत के हिंदू कॉलेज में अमर उजाला पहुंचा और यहां के युवाओं से पूछा कि वो इस बार किस मुद्दे पर वोट करेंगे। पहली बार वोट करने वाले एक युवा ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में बदलाव हो और युवाओं को रोजगार मिले। पॉलिसी आती रहती हैं। सरकार नौकरी के लिए बहुत मारा मारी है। सरकार को दोनों पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


एक अन्य युवा ने कहा कि मेरे बेहतर के लिए सरकार को काम करना चाहिए। सोनीपत में व्यवस्था बहुत अच्छी है। छात्रों ने सड़कों के मुद्दे पर कहा कि यहां पर बारिश होने के बाद पानी भर जाता है और जाम लग जाता है। 10 साल के कामकाज पर कहा कि हाईवे तो सही हैं, अस्पताल की व्यवस्था भी ठीक है।

एक अन्य युवा छात्रा ने कहा कि सड़कों का बुरा हाल है। गांव के मुद्दों पर सरकार को काम करना चाहिए। गांव ठीक होंगे तो देश अपने आप भी ठीक हो जाएगा। सात सालों से गांव की सड़क नहीं बनी है। गांव के स्कूल ठीक हैं। महिला सुरक्षा भी ठीक है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें