फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंक अधिकारी पर सरपंच ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 28 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ कलां के सरपंच पवन ने एक बैंक के पूर्व प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते हुए सरपंच पवन ने बताया कि 2014 में बैंक से कार लोन लिया था। 2016 में शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई थी। जिसके पैसे बैंक में उस समय के मैनेजर के पास जमा करवा दिए थे, बैंक ने एनओसी दे दिया था। इसके बाद प्रबंधक ने पैसे बैंक में जमा नहीं करवाए। वर्ष 2018 में बैंक की ओर से उनके और उनके पिता रामेश्वर के खिलाफ चेक बाउंस का केस डाल दिया गया, जबकि पूरा पैसा पहले जमा करवा दिया गया था। डीसीपी को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने शुक्रवार को बैंक के सामने धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें