फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत विवेकानंद विद्यापीठ 12 सोलर प्लेट व 3 पंखे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पुरखास स्थित संत विवेकानंद विद्यापीठ में घुसकर चोर 12 सोलर प्लेट व 3 पंखे चोरी कर ले गए। स्कूल संचालक के बयान पर गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरखास धीरान के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में संत विवेकानंद विद्यापीठ के नाम से स्कूल खोल रखा है। उसने बताया कि 28 मई की रात को चोर स्कूल के अंदर घुसकर छत से 12 सोलर प्लेट के साथ ही स्कूल के अंदर से 3 पंखे भी चोरी कर ले गए। जब वह स्कूल में गए तो चोरी का पता लगा। उसने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।00
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें