सोनीपत। भोड़वाल माजरी में आयोजित होने वाले संत समागम में श्रद्धालुओं को रोडवेज बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज समागम में अपनी 50 विशेष बसें भेजेगा। यह बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। बसों का परिचालन 30 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा।
भोड़वाल माजरी में 28 अक्तूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय 76वें संत निरंकारी समागम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचन सुनने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु समागम में पहुंचते हैं। सोनीपत जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने जाते हैं। श्रद्धालुओं को समागम के दौरान गंतव्य तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है।
कब कितनी बसें चलाई जाएंगी
तिथि बसें
30 अक्तूबर : 05
31 अक्तूबर : 10
01 नवंबर : 20
02 नवंबर : 15
कुल : 50
वर्जन
संत समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोनीपत डिपो से 50 बसें चलाई जाएंगी। बसों का परिचालन 30 अक्तूबर से किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
-गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत