फोटो 30: सोनीपत के गोहाना स्थित गजराज राेड पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी की निगरानी में सैंपल लेते
गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी की निगरानी में मंगलवार को गजराज रोड पर कंक्रीट से बनी सड़क का निरीक्षण करके सैंपल लिए गए। कुछ दिन पहले गजराज रोड का निर्माण करवाया गया था। स्थानीय नागरिकों की ओर से सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें दी गई थीं। चेयरपर्सन ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि शहर में किए जा रहे सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। संवाद