सोनीपत। पंजाबी गौरव संघ ने भारतीय सेना में मेजर पद पर नियुक्त समीर सहगल को सेना मेडल (गैलेंट्री) मिलने पर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित समीर सहगल के निवास पर उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
पंजाबी गौरव संघ के प्रधान पवन तनेजा ने उनकी वीरता, साहस, राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा व समर्पण की प्रशंसा की। उन्होेंने कहा कि सहगल परिवार की राष्ट्र के प्रति देशप्रेम की भावना किसी से छिपी नहीं है। समीर सहगल ने सेना में सेवा दे चुके अपने पिताजी कर्नल एसके सहगल व दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रपति से सेना मेडल प्राप्त कर पंजाबी बिरादरी का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर संरक्षक गुल्जार बक्शी, मुख्य सरपरस्त तिलकराज सेतिया, सरपरस्त सतीश विरमानी, संयोजक पवन बत्रा, महासचिव राजेश बवेजा व उपप्रधान अशोक डेम्बला मौजूद रहे।