फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार माह से नहीं मिला वेतन, कैसे मनाएं त्योहार

Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ संबंधित स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक गोहाना रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसमें सर प्लस शिक्षकों का चार माह से वेतन रुकने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों का कहना था वेतन नहीं मिलेगा तो वे त्योहार कैसे मनाएंगे। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र व संचालन प्रेस सचिव दिनेश छिक्कारा ने किया। बैठक में अध्यापकों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्हाेंने कहा कि सरप्लस अतिथि अध्यापकों का चार माह से रुका हुआ वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है, जिससे अध्यापकों में रोष है।जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में पत्र दिया गया है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। एलटीसी के बिल कोषागार में पांच माह से रुके हैं। जिससे शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अध्यापक संघ ने जल्द एलटीसी पर लगी रोक हटाने की मांग की ताकि अध्यापक त्योहारों पर खरीदारी कर सकें।
जिला प्रधान जोगिंद्र ने कहा कि एसीपी मामलों में जान-बूझकर अनावश्यक आपत्ति लगाकर उन्हें लटकाया जा रहा है। चार माह से स्वास्थ्य संबंधी बिल कार्यालयों में रखे हैं। चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सभी कार्य तत्परता से पूरे करवाए जाए। अन्यथा अध्यापक संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी का चुनाव 17 अक्तूबर का गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में करवाया जाएगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रोहताश, संगठन सचिव कुलदीप सिंह, मास्टर सतीश लाकड़ा, नवीन व जसपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें