फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संत कबीर दास को किया याद, कबीर भवन बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मटिंडू चौक बाईपास पर शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान संत कबीर दास महाराज को याद किया गया। इस दौरान हवन के साथ भंडारा लगाया गया। वहीं बाईपास किनारे स्थित जमीन पर कबीर भवन बनाने की मांग भी की गई। कर्मबीर थाना कलां ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पत्थर लगाकर कबीर भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस बार प्रकट दिवस उक्त जमीन पर मनाया जा रहा है। प्रयास संगठन के अध्यक्ष नवीन दहिया ने कहा कि उक्त स्थल पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराया जाएगा, जिसके लिए पहले प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा। कहा कि एसडीएम से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर अंजू बाला खटक, श्रीभगवान इंदौरा, मदन व कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें