फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग स्पर्धा की मेजबानी करेगा साई सोनीपत

Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), का उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। केंद्र में 3 व 4 अप्रैल को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश की 96 महिला तीरंदाज भाग लेंगी। खिलाड़ियों को साई में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

साई, बहालगढ़ की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल को होने वाली खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर की 96 वह तीरंदाज भाग लेंगी जिन्होंने पिछली पांच प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय तीरंदाजी संघ और हरियाणा तीरंदाजी संघ मिलकर कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को साढ़े 37 लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल तीरंदाजों के रहने, खाने का प्रबंध साई कैंपस से बाहर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें