फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश में बैठे साहिल रिटौली का पिता गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग व दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने विदेश में बैठे साहिल रिटौली के पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साहिल विदेश से पिता को फंडिंग करता है और वह आगे गैंग के सदस्यों को रुपये भेजता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


21 जनवरी को गोहाना में व्यापारी मातूराम की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। साथ ही रंगदारी मांगी गई थी। बाद में मामले में एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम ने फायरिंग कर भागे मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया था। मोहित ने बताया था कि वह रोहतक के रिटौली निवासी साहिल के माध्यम से भाऊ गैंग से जुड़ा था। वह भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ के नजदीकी साथी साहिल के संपर्क में आ गया था। मामले में रोहित छपार के साथ मिलकर रंगदारी मांगने व फायरिंग का षड्यंत्र रखा था। इसे लेकर उसे गोहाना में रोहतक के गांव कबूलपुर के रमन और हरविंद्र उर्फ हैप्पी ने हथियार व कार उपलब्ध कराई थी। एसटीएफ ने उन्हें भी पकड़ लिया था। मामले में हिमांशु भाई के साथी मुख्य मास्टरमाइंड रोहित छपार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले हिसार के गांव बालसमंद के साजिद खान, फरीदाबाद के फरीदपुर गांव के सौरभ और झज्जर में गांव जाखौदा के जतिन को काबू किया था।

एसटीएफ के अनुसार, जांच करते हुए पता लगा कि हिमांशु भाई का साथी साहिल विदेश से अपने पिता रिटौली के कैलाश चंद्र को फंडिंग करता है। बताया जा रहा है कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में छिपा है। वहां से अपने पिता को रुपये भेजता है और आगे उसका पिता गैंग से जुड़े लोगों को रुपये देता है। जिसके बाद आपराधिक वारदात कराई जाती हैं। जिसके चलते अब मामले में कैलाश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मामले में साहिल रिटौली के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह बेटे से रुपये लेकर आगे गैंग के सदस्यों को देता है।

योगेंद्र सिंह, एसटीएफ सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें