सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने मिनी सचिवालय स्थित तहसील और एसडीएम कार्यालय के बाहर आमजन की सुविधा के लिए दो वर्ष पहले लगवाई गई 12 बेंचों की मरम्मत करवाई है। समय के साथ बेंच क्षतिग्रस्त होने से बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को परेशानी हो रही थी। फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जनहित कार्यों के साथ उनकी नियमित देखरेख भी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में समय-समय पर बेंचों की मरम्मत तथा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर चिलरों की सर्विस कराकर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। संवाद