फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेशभर में कल से जिला सचिवालय पर धरना देंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
परशुराम पार्क में बैठक के बाद नारेबाजी करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
परशुराम पार्क में शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान रोहताश ने कहा कि 20 अगस्त को पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करवाने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया है। अब प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने जिला सचिवालय पर 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच एक-एक दिन का धरना प्रदर्शन करेंगे। इस पर भी उनकी सुनवाई नहीं होती है तो विधानसभा का शीतकालीन सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव चांद ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी जिला प्रधान राजेश रसोई, सीटू की जिला प्रधान अनीता, जिला सचिव राजेश टोकी व सीटू की राज्य अध्यक्ष सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें