फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला के खाते से 2.60 लाख रुपये निकाले

Sun, 20 Oct 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव बड़ौली की महिला के खाते से 2.60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बड़ौली निवासी अनीता ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अकेली रहती हैं। उनके पति, सास व ससुर की मौत हो चुकी है और उनके पास कोई संतान नहीं है। बहालगढ़ की एसबीआई शाखा के खाते से उन्होंने 40 हजार रुपये निकाले थे। बाद में घर आकर जांच की तो उनके अकाउंट से 2.60 लाख रुपये निकले हुए मिले। यह उनके बैंक खाता से पलड़ी गांव स्थित एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया था। उसके बाद उनके एक्सिस बैंक खाते से रुपये निकाले हैं। पीड़िता का आरोप है कि उनके पास कोई डेबिट कार्ड तक नहीं हैं। ना ही उनके पास कोई लिंक आया था। उसके बावजूद उसके साथ ठगी हुई है। पीडि़ता ने बताया कि उनके भतीजे के 14 साल के बेटे से पूछताछ में पता लगा था कि उसने एक लिंक पर क्लिक किया था। उसके बाद उनके घर एक युवक मोबाइल देकर गया था। तब उन्होंने सभी यूपीआई ट्रांजेक्शन बंद करा दी थी। उसके बावजूद नकदी निकल गई। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें