फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो मकान से 1.30 लाख रुपये, जेवरात और रिवॉल्वर चोरी

Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पाई के दो घरों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित एक रिवॉल्वर व पांच कारतूस चोरी कर लिए। वारदात के समय दोनों घर के सदस्य सो रहे थे। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पाई में चोरी की पहली वारदात कर्मवीर के मकान में हुई। चोर घर की अलमारी से का लॉकर तोड़कर कर्मवीर की रिवॉल्वर, पांच कारतूस वह 50 हजार रुपये के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में गांव के ही राजकंवार के घर से चोरों ने अलमारी से 80 हजार रुपये के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने मोबाइल और नकदी चोरी करने के आरोपी धर्मपुरा निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 नवंबर को गोहाना निवासी साहिल के 3 मोबाइल व 20 हजार 930 रुपये चोरी किए थे। आरोपी के पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें