फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर में सम्मानित हुए शिक्षकों के साथ रोटरी क्लब राॅयल के सदस्य। स्रोत: क्
गन्नौर। रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर राॅयल की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और एक शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान प्रवीण मित्तल ने शिक्षक दिवस पर डाॅ. राधाकृष्णन को याद किया। प्रोजेक्ट अध्यक्ष मुकुल बंसल और गौरव जैन ने मंच संचालन किया। क्लब सचिव नितिन बंसल ने भविष्य में भी समाजहित कार्य जारी रखने की बात कही। इस दौरान रजत जैन, रामभुल त्यागी, अजय त्यागी, सागर बत्रा, दीक्षा मित्तल भी मौजूद रहे। संवाद