फोटो नंबर- 02रोटरी क्लब के प्रधान विनोद चौधरी को सम्मानित करते सांसद चौ.धर्मबीर सिंह। स्रोत
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी के जनहित कार्यों को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर क्लब के प्रधान विनोद चौधरी को सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, जिला उपायुक्त एवं जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। प्रधान ने बताया कि क्लब द्वारा शहर में चलाई जा रही रोटरी रसोई, वाटर हट, पब्लिक टाॅयलेट, सिलाई सेंटर, डायलिसिस सेंटर, मोक्ष वाहन व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने यह सम्मान दिया। संवाद