फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल में बिना पहचान पत्र लिए दे रखे थे कमरे, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने बावा-तराना रोड स्थित होटल में छापा डाला। वहां युवक-युवतियों को बिना पहचान पत्र लिए कमरे किराए पर दे रखे थे। पुलिस ने इस संबंध में प्रशासनिक आदेशों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी राहुल देव ने बताया कि सेक्टर-27 थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ होटल संचालक पहचान पत्र लिए बिना ही कमरे किराए पर दे रहे है। जिस पर उनके साथ सेक्टर-27 थाना की टीम तीन होटल में पहुंची और रजिस्टर की जांच की। इस दौरान एक होटल में रुके युवक-युवतियों को बिना पहचान पत्र लिए ही कमरा दिया गया था। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से पहले ही हिदायत जारी कर रखी है। ऐसे में होटल संचालक के खिलाफ भादंसं की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें