सोनीपत के गांव चिटाना में छत टूटने से गिरा मलबा। संवाद
सोनीपत। गांव चिटाना में आंधी के दौरान घर की छत टूटकर नीचे गिर गई। पत्थर की स्लेब लगने से परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी नहीं हुई। दर्शना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सब घर पर मौजूद थे। उन्होंने कमरे में सोने के लिए चारपाई डाल रखी थी। इसी दौरान आंधी आ गई। अचानक धमाके के साथ छत का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिसके कारण वह, पुत्रवधू गीता व पौत्र अरमान घायल हो गए। उनके पौत्र के सिर में चोट लगी है। छत टूटने से घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।