फोटो : सोनीपत के गांव खुबडू में सिलिंडर फटने के कारण क्षतिग्रस्त हुए घर की स्थिति देखते विधाय
गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से घर की छत का हिस्सा ढहने और आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। हादसे में घरेलू सामान जल गया, हालांकि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। विधायक देवेंद्र कादियान ने पीड़ित परिवार को नया मकान बनवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि हरिओम के घर में चाय बनाते समय सिलिंडर फट गया था। धमाके के बाद छत का हिस्सा गिर गया और आग से सामान जल गया। कादियान ने कहा कि उनकी देवा सोसाइटी की ओर से क्षतिग्रस्त घर की जगह नया मकान बनवाया जाएगा। निर्माण पूरा होने तक परिवार के लिए गांव की चौपाल में रहने की व्यवस्था की गई है।