फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोजर फेडरर हैं आदर्श, विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनना है आदित्य का लक्ष्य

Tue, 23 Jul 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- आदित्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बनने का लक्ष्य लेकर गांव खंदराई निवासी आदित्य करीब पांच साल से टेनिस के गुर सीख रहे हैं। वह गांव मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र खेलकूद अकादमी में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिदिन कड़ा अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

आदित्य ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने ननिहाल आए थे। यहां उन्होंने मामा सोमबीर मलिक को देखकर टेनिस खेलना शुरू किया था। वह 12 वर्ष की आयु से ही टेनिस का अभ्यास करने लगे थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम चमकाना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड निवासी 17 ग्रैंड स्लेम खिताब विजेता रोजर फेडरर उनके आदर्श हैं। उन्होंने बताया कि अगर कभी उनका मनोबल कम होने लगता है तो देश के लिए पदक जीतने के अपने लक्ष्य के बारे में सोचकर खुद को प्रोत्साहित कर लेता हूं। प्रशिक्षक सोमबीर ने बताया कि आदित्य बेहतरीन खिलाड़ी है। वह अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अकादमी में रोजाना करीब छह घंटे पसीना बहाते हैं।
यह हैं उपलब्धियां
आदित्य ने साल 2023 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक, राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता व चैंपियन सीरीज में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2020 से अब तक राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सीरीज में करीब 20 पदक जीते हैं। आदित्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने को बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24- आदित्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें