फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोदा व महम फाटक पर बनेगा आरओबी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Mon, 01 Apr 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) और रेलवे की तरफ से महम और बरोदा रोड रेलवे फाटक पर जल्द ही रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) तैयार किया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को फाटक पार करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे ने ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) सर्वे भी करवा लिया है। सर्वे कार्य पूर्ण होने पर अधिकारियों ने प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद आरओबी निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गोहाना में रेलवे फाटक को पार करने के लिए शहर में केवल जींद रोड पर ही आरओबी बना हुआ है। जबकि महम व बरोदा रोड पर आरओबी नहीं बने हुए हैं। ऐसे में जब भी ट्रेन की आवाजाही होती है तो फाटक बंद रहती है। फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। कुछ वाहन चालक जल्दी निकलने के चक्कर में लाइन तोड़कर अपने वाहन आगे खड़ा कर देते हैं। इससे वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। शहर को जाम मुक्त करने व शहरवासियों की सुविधा के लिए एचएसआरडीसी दोनों ही फाटकों पर आरओबी तैयार करेगा।

महम और बरोदा रोड रेलवे फाटक पर आरओबी का प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा हुआ है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आरओबी निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश शर्मा, एसडीओ, एचएसआरडीसी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें