फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा की रैली के लिए खोला गया आरओबी एक सप्ताह बाद फिर बंद

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- रोहतक रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज का बेरिकेड लगाकर दोबारा बंद किया गया मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के एक मार्ग को चार माह बाद खोलने के बाद सोमवार को फिर से बंद कर दिया गया। आरओबी 15 मार्च को रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक माह के लिए मरम्मत की बात कहकर बंद करवाया था। जिसे 19 जून को भाजपा की रैली के चलते खोल दिया गया था। करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को फिर से अधिकारियों ने आरओबी को बंद करवा दिया है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं आरओबी को फिर से बंद करने को लेकर रेलवे व लोक निर्माण विभाग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते नजर आए। दोनों विभागों के अधिकारियों का कहना है कि आरओबी के मार्ग को उन्होंने बंद नहीं करवाया है। जिससे मार्ग को बंद किए जाने पर संशय बना रहा। उधर करीब एक सप्ताह पहले रेलवे अधिकारी ने दिल्ली से अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही मार्ग को खोलने की बात कहीं थी। शहर वासी चार माह से आरओबी के मार्ग को खोलने की मांग कर रहे थे। जिससे रोहतक वाया खरखौदा जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में भाजपा की रैली के चलते आरओबी के मार्ग को खोल दिया गया था। जिसे एक सप्ताह बाद फिर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा की रैली के चलते रेलवे मार्ग खोला गया था। मार्ग को खोलने व बंद करवाने के बारे में रेलवे को कुछ नहीं पता है। उन्होंने पहले न तो मार्ग को खुलवाया था और न ही आज बंद करवाया है। -नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे, सोनीपत।
रेलवे की ओर से भाजपा रैली के चलते मार्ग खुलवाया गया था। जिसमें लोक निर्माण विभाग की ओर से बुलडोजर उपलब्ध करवाया गया था। मार्ग को भाजपा पदाधिकारियों के कहने पर खोला गया था। अब मार्ग किसने बंद करवाया है, उन्हें ज्ञात नहीं है। -दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 39- रोहतक रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज का बेरिकेड लगाकर दोबारा बंद किया गया मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें