गोहाना। ऑल हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और साझा मोर्चा के सदस्य अशोक खोखर ने बताया कि 17 अगस्त को मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। सभी डिपो और सब डिपो में कर्मचारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काले झंडों और पट्टियों के साथ पे-ग्रेड बढ़वाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि चालकों और परिचालकों का वेतन बहुत कम है। राज्य सरकार लिपिकों की मांग को भी पूरा करे, जिससे वे हड़ताल खत्म करके काम पर आ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद भी मांग पूरी नहीं की गई तो 17 अगस्त के बाद मोर्चा बैठक करके आंदोलन की घोषणा करेगा। संवाद