फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगें पूरी ना होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने जताया रोष

Fri, 19 Jan 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के रोडवेज डिपो कार्यालय पर मांगों को लेकर रोष जताते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को सोनीपत डिपो कार्यालय में हुई। पदाधिकारियों ने 24 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर चर्चा की। माेर्चा के वरिष्ठ सदस्य जय भगवान, अशोक खोखर, अमित, संजीव कुमार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि मोर्चा की विभाग के अधिकारियों के साथ चार दौर की बैठक हो चुकी हैं, लेकिन सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इससे पहले भी 24 दिसंबर को कर्मचारियों ने सीएम कैंप का घेराव किया था। जिस पर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने आश्वासन दिया था कि सरकार 10 जनवरी से पहले साझा माेर्चा को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा। आज तक ऐसा नहीं हुआ है। जिस कारण कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं। इस दौरान डिपो प्रधान रामकरण मलिक, मनजीत पहल, रोशन लाल, संजय, संदीप मलिक, यशवीर, संदीप लठवाल, नरेंद्र शर्मा, राकेश दहिया, देवीलाल, अनिल बड़ौली, संजय, महेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें