झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम से हिसार तक नया रोडवेज बस रूट शुरू किया है। यह बस गुरुग्राम से वाया झज्जर व बेरी होते हुए हिसार तक संचालित होगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। रात में बस गुरुग्राम में रुकती है। सुबह 8:20 पर यह गुरुग्राम से फर्रुखनगर होते हुए झज्जर पहुंचती है। दोपहर 12:30 बजे झज्जर बस अड्डा से बेरी, कलानौर व महम होते हुए हिसार जाती है। शाम चार बजे हिसार से महम, कलानौर व बेरी होते हुए झज्जर लौटती है। इसके बाद यह बादली होते हुए गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि इस बस से यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।