फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज बस गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 20 Aug 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के सामने जीटी रोड के डिवाइडर पर चढ़ी हरियाणा रोडवेज बस। संव
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के सामने जीटी रोड पर मंगलवार सुबह रोडवेज बस एक गाड़ी से टकरा गई। इस वजह से रोडवेज बस का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार सुबह कैथल से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। रोडवेज बस जब बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के सामने पहुंची तो सामने से चल रही एक गाड़ी ने तेज बारिश के कारण अचानक ब्रेक मार दिए। इससे बस गाड़ी से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने के कारण बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी पक्ष की तरफ से शिकायत न मिलने पर रोडवेज बस को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें